सुलतानपुर , सितंबर 29 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली इलाके में 8 दिन से लापता 26 वर्षीय युवती का शव मंगलवार दोपहर महमूदपुर गांव के पास झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंगलवार को सुबह 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में पेड़ से लटका एक शव मिला है। जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भवनपुर गांव की ज्ञानमती के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक की मां मुक्ता देवी ने 23 सितंबर को लंभुआ कोतवाली में अपनी बड़ी बेटी जानवती देवी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके खोजबीन में लगी थी।

परिजनों के अनुसार मंगलवार को युवती का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरी जांच की मांग की। उनका आरोप है कि गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद पुलिस की निष्क्रियता से जानवती की जान नहीं बच पाई।पुलिस अब युवती की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह पता चलेगी। सीओ ऋतिक कपूर और इंस्पेक्टर धीरज कुमार मौके पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित