सुलतानपुर , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इस दौरान धनपतगंज क्षेत्र के रामनगर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चक्की पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शहरी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के धनपतगंज के रामनगर गांव में अजीत सिंह (55) पुत्र शिव सिंह की चक्की के ऊपर खड़े महुआ के पेड़ की एक भारी डाल अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में अजीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नरेंद्र सिंह (62) पुत्र जगदम्बा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित