सुलतानपुर , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी को रविवार शाम निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई, जिन्हें घायलावस्था में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। गोली कंधे के ठीक नीचे लगी है और हालत काबू में बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने देर शाम बताया कि 15 मार्च से अरुण द्विवेदी थाना अखंडनगर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष चल रहे है। रविवार को शाम अपने कमरे की साफ सफाई कर रहे थे और अचानक गोली लगने से लहूलुहान बाहर निकले। थाने के गार्ड ने भी बताया कि उनके आसपास कोई नहीं था, कमरा भी पूरी तरफ से सुरक्षित है। उन्होंने भी घटना स्थल की जांच पड़ताल की, जिसमें पाया कि कमरे में खून के छीटे है और एक 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी, जो सर्विस रिवॉल्वर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित