जम्मू , अक्टूबर 23 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के मेंढर के कसबलारी इलाके में तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बैग, टेप से लिपटे छह कंटेनर, जिनमें शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) होने का संदेह है, एक कॉम्बैट पाउच, एक लोहे का बक्सा, जिसमें मैगजीन होने की आशंका है, टेप से लिपटा एक अन्य कंटेनर, 7.62 एमएम एलएमजी की एक मैगजीन, एक एल्युमीनियम कंटेनर, दो अडैप्टर और एक टिफिन बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित