जम्मू , सितंबर 17 -- जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। 'ऑपरेशन सोआन' के तहत चलाए गए इस संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस सफलता की पुष्टि करते हुए लिखा, "तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को 'ऑपरेशन सोआन' के दौरान ढेर कर दिया गया है, जिनकी पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है।"पुलिस के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों के पास से एक ए.के. असॉल्ट राइफल (4 मैगजीन के साथ), एक एम4 कार्बाइन (3 मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्तौल (2 मैगजीन के साथ) और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित