जमुई , जून 04 -- बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को कहा है कि राज्य में व्यापारियों और उद्यमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आर्म्स लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा।

सुश्री सिंह ने जिला उद्योग केंद्र सभागार में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों और स्थानीय उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी और उद्योगपति अपनी आवश्यकता के अनुसार जिला पदाधिकारी को आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग वार्ता की शुरुआत जमुई से हुई है और सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक माह इसे आयोजित करने के निर्देश दिए गये हैं।

बैठक के दौरान जिले में उद्योग और व्यापार के विकास, निवेश को बढ़ावा देने,रोजगार सृजन तथा उद्यमियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित