जयपुर , जून 28 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के सुभाष चौधरी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित ईस्टर्न स्लैम स्क्वैश चैंपियनशिप में पुरुष अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।
कोच खांगा राम चौधरी ने रविवार को बताया कि सुभाष नीरजा मोदी स्कूल में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी है और प्री क्वार्टर में दिल्ली के शिव देव मित्तल को 11-3, 11-3, 11-7,से क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ के अर्सलान शेख़ को 11-4, 11-6, 11-2 से सेमी फ़ाइनल में महाराष्ट्र के अर्जुन मौरे को 11-6, 11-9, 7-11, 11-3 के अंतर से हराया।
सुभाष को फ़ाइनल में दिल्ली के युशा नफीस 9-11, 11-6, 6-11, 5-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा लेकिन रजत पदक अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित