नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें चुनाव की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों को चुनौती दी गई थी। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रही विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच वह चुनाव आयोग के इन फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित