सुपौल , सितंबर 6 -- बिहार में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सात किलोग्राम गांजा और 27 हजार रुपये नकद बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रतनपुरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से सात किलोग्राम गांजा और 27 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

सूत्रों ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर गांव निवासी पप्पू कुमार के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित