सुपौल , अक्टूबर 22 -- िहार के सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को पुलिस ने 1,152 मिलीलीटर प्रतिबंधित नशीली सूई और 23.5 किलोग्राम गांजा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के बलवा पुनर्वास के वार्ड संख्या 15 में मकसूद आलम के घर से मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। टीम ने मकसूद आलम के घर पर छापेमारी कर 1,152 मिलीलीटर प्रतिबंधित नशीली सूई बरामद की। मौके से मकसूद आलम, ब्रजेश कुमार (पिपरा) और अबू बसर (सुपौल) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 3,450 रुपये भी जब्त किये हैं।

श्री शरथ ने बताया कि भीमपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से 23 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के निवासी अमन खान को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से अर्जित आय के स्रोत और इनके वितरण में शामिल अन्य तस्करों का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित