सुपौल , अक्टूबर 01 -- बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली सूइयां बरामद की हैं और इस दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने आज बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिवेणीगंज के जनता सड़क मार्ग स्थित वार्ड संख्या 18 में राकेश कुमार के घर से चोरी-छिपे मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। दल को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद संदिग्ध मकान में छापेमारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित