सुपौल , अक्टूबर 04 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में रविवार को नदी से 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हनुमान नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में ग्रामीणों ने नदी में जलकुंभी के बीच एक किशोरी का शव देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित