सुपौल , अक्टूबर 15 -- बिहार में सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हूई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मली-मरौना सड़क मार्ग पर रहतो गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 35 वर्षीय अजय सादा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक परसौनी गांव से मरौना जा रहा था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही थी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित