सुपौल , अक्टूबर 02 -- बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद चार पहिया वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंद गांव के वार्ड संख्या चार निवासी रामचंद्र मेहता अपने साले राजेन्द्र मेहता के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान वेलही पुल के समीप पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय रामचंद्र मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि राजेन्द्र मेहता गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल राजेन्द्र मेहता को प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित