सुपौल , सितंबर 15 -- बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक कार से 220.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जाने वाली है। सूचना के आधार पर वीरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने संभावित स्थान पर एक कार की तलाशी ली, जिसमें 220.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित