सुपौल , सितंबर 09 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बकौर पंचायत के मुखिया नंदकुमार पंडित को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि विभाग की टीम शराब पीने और शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्धारित दैनिक कार्यक्रम के तहत बकौर चौक पहुंची थी। वहां मौजूद लोगों में मुखिया नंदकुमार पंडित की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने उनकी जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित