सुपौल , मार्च 12 -- बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललित ग्राम थाना क्षेत्र के डेगरी गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी भूवनेश्वर प्रसाद सिंह अपनी बहू संगीता कुमारी और उनकी बहन को मोटरसाइकिल से राघोपुर के डिग्री कालेज में परीक्षा दिलवाने जा रहे थे।इस दौरान सिमराही के सिनेमा हॉल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में संगीता कुमारी की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित