सुपौल , अक्टूबर 24 -- बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी, तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर ऑटो से कुछ मजदूर सिमराही जा रहे थे। इसी दौरान कमलपुर गांव के समीप एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 51 वर्षीय अर्जुन शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल को इलाज के लिए पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित