सुपौल , अप्रैल 22 -- िहार में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327 ई सड़क मार्ग से रानीगंज से जदिया की ओर जा रहे थे । इस दौरान पान्डेयपटटी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गई । इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र निवासीमोहम्मद जेबा और मोहम्मद अरमान के रूप में की गयी है। घायल युवक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित