सुपौल , फरवरी 06 -- बिहार में सुपौल जिले के छातापुर थाना में तैनात पुलिस के जवान को शराब पीने आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि छातापुर थाना में डायल 112 पुलिस सेवा में तैनात पुलिस जवान नंद कुमार की गतिविधियां गुरूवार की रात में असमान्य अवस्था में देखी गई थी। जवान के शराब पीने का शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया और ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब पीने की पुष्टि होने पर जवान को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में भी जवान के शराब पीने पुष्टि चिकित्सकों ने की। उन्होंने बताया कि जवान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित