सुपौल , मई 22 -- बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को व्रजपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फूलो देवी (25) अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में काम कर रही थी।इस दौरान व्रजपात हुआ। इस घटना में फूलो देवी की जिससे झुलसकर मौत हो गई ।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित