सुपौल , मई 04 -- बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग लड़की ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने कुसहा गांव निवासी नंदलाल साह की पुत्री ज्योति कुमारी (14) त्रिवेणीगंज से ट्यूशन का क्लास करके घर लोटी थी। उसकी मां ने उसे खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन वह खाना बनाने के बजाय मोबाईल देखने लगी,जिसके चलते मां ने उसे डांट दिया।आवेश में आकर ज्योति कुमारी ने अपने आप को कमरे बंद कर लिया और गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित