सुपौल , फ़रवरी 14 -- बिहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को दो विवाहित महिलाओं की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में शहजादी खातून (30) की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि राघोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में कौशल्या देवी (35) की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों ही मामलों में हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया गया है। दोनों ही मामलों में मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है।दोनों ही महिलाओं के ससुराल पक्ष के लोग अपने- अपने घरों से फरार हो गए है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित