सुपौल, अप्रैल 15 -- िहार में सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की शाम एक बस में आग लग गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी बस बस पड़ाव में खड़ी थी। इस बीच अचानक बस में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बस में लगी आग बुझाने का प्रयास,लेकिन असफल रहे।दमकल विभाग को इस बारे में सूचना दी गई, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियां एक घंटे बिलंब से पहुंची, तब तक बस पूरी जल गयी।
सूत्रों ने बताया कि बिलंब से दमकल की गाड़ी के पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए।
उन्होंने दमकल की टीम को भगा दिया और राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 91 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने 112 पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर उन्हें शांत किया।
पुलिस अधीक्षक शरध आर एस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित