, Aug. 17 -- सुपौल, 17 अगस्त (वार्ता बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीणा पंचायत के धरनीपट्टी टोला निवासी कुंदन कुमार (20) और अखिलेश कुमार (24) मोटरसाइकिल से किसी काम से सुपौल जा रहे थे। इस दौरान लौढ़ पंचायत के सरही मलिकाना टोला के समीप एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में अखिलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल कुंदन कुमार की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित