सुपौल, मार्च 18 -- बिहार के सुपौल जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुघर्टनाओं में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में निर्मली- बेलही सड़क मार्ग में दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान बधुआ गांव निवासी अवधेश कुमार (22) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवधेश कुमार की शादी महज 17 दिनों पूर्व में हुई थी ।

सूत्रों ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के मल्हली गांव में साईकिल सवार मोहम्मद मुख्तार (13)की ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी।इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने परसरमा - जगतपुर सड़क मार्ग को छह घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया।शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित