सुपौल , मई 21 -- िहार में सुपौल जिले में रतनपुरा थाना क्षेत्र में तस्करों की कार की चपेट आ जाने से गुरूवार को एक व्यवसाई की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 106 पर किराना व्यवसाई मनोज कुमार जा रहा था। इस दौरान शराब से लदी कार की चपेट में व्यवसाई मनोज कुमार आ गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राघोपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई ।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद कार एक ट्रैक्टर से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। कार से 1050 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है। कार पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन चालक फरार हो गया ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।गिरफ्तार तस्करों की पहचान अभिषेक कुमार और बिपिन कुमार के रूप में हुई है। दोनों बीरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित