सुपौल , जून 29 -- िहार के सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी, वीरपुर ने कार्रवाई करते हुए 57.9 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।एसएसबी45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम सीमा चौकी सतना के विशेष गश्ती दल ने भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या-202 के समीप नेपाल से भारत की ओर प्रवेश कर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उनकी पहचान सुपौल जिले के फतेहपुर गांव निवासी जितेन्द्र शर्मा, अर्जुन कुमार मुखिया और कोमल कुमार शर्मा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से उमंगा ब्रांड की 145 बोतल और ब्रिक्स ब्रांड की 48 बोतल, कुल 193 बोतल नेपाली शराब (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 57.9 लीटर है।

श्री सिंह ने बताया कि एसएसबी ने बरामद शराब और तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए वीरपुर थाना के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित