सुपौल , फरवरी 17 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर की सीमा चौकी रानीगंज और साहेबान ने मद्य निषेध विभाग के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान 144 लीटर नेपाली शराब जब्त की है।

इस संबंध में एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर विशेष नाका लगाया गया। निगरानी के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गये, लेकिन तलाशी में रानीगंज क्षेत्र से 90 लीटर और साहेबान क्षेत्र से 54 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।

जब्त शराब को विधिवत कार्रवाई के बाद मध्य निषेध विभाग, सिमराही, सुपौल को सौंप दिया गया। अभियान में एसएसबी और एक्साइज विभाग के अधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित