सुपौल, मई 13 -- बिहार में सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अपराधियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक(एसपी) शरथ आर. एस. ने आज बुधवार को बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी वाहन पर सवार होकर अपराध को अंजाम देने दौलतपुर से फकीरना जा रहे है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम को जांच पड़ताल और कारवाई के लिए वहां भेजा गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधकर्मियों मोहम्मद खुर्शीद और मोहम्मद शाहिद को एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

एसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है तथा इस मामले में गिरफ्तारी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अग्रसर कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित