सुपौल, मई 29 -- बिहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतापगंज थाने के सुरजापुर गांव में 70 वर्षीय कबीर पंथी साध्वी महिला रामेश्वरी देवी अपने पड़ोसी के यहां किसी काम से जा रही थी ।इस बीच तेज रफ्तार से जा रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी । जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे अविलंब प्रतापगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
एक अन्य घटना में राजेश्वरी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के पलट जाने से 35 बर्षीय फूलचंद यादव मौत हो गई। श्री यादव अपने खेत की जुताई करने बाद अपने घर वापस हो रहा था । रास्ते में नहर के किनारे बनी सड़क पर उनका ट्रेक्टर के ऊपर नियंत्रण खो गया और उसके पलटने से वह नीचे दब गये । काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया लगा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित