नयी दिल्ली , फरवरी 17 -- महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनकी नियुक्ति पर औपचारिक मुहर 26 फरवरी को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगायी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा। वहां मौजूद सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित