मुंबई , जुलाई 18 -- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने शनिवार को बारामती की छात्रा श्रावणी कृष्णकांत कुदाले को नीट 2026 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 720 में से 710 अंक लाकर राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर बधाई दी।
सुश्री कुदाले इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर में लड़कियों में भी पहले स्थान पर रही हैं।
सुश्री पवार ने वीडियो कॉल के जरिए सुश्री कुदाले से बात की और उनकी इस बड़ी कामयाबी के लिये उनकी तारीफ की। उन्होंने सुश्री कुदाले को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सफलता में उनके शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित