नयी दिल्ली , अक्टूबर 12 -- भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लेज्यॉं द'ऑनर' के नाइट की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की है।
श्री मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। 28 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास में आयोजित एक विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। फ्रांस के इतिहास के जाने-माने योद्धा नेपोलियन बोनापार्ट ने साल 1802 में 'लेज्यॉं द'ऑनर' की स्थापना की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित