भागलपुर, मार्च 07 -- बिहार में भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ लोगों ने मामूली विवाद में सुधा डेयरी के संचालक सुबोध मंडल की पीट- पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया इस क्षेत्र के खीरीडाड गांव में स्थित सुधा डेयरी के संचालक सुबोध मंडल (55) और उसके एक पड़ोसी व्यक्ति के बीच एक मामूली सी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी गुस्से में आ गया और अपने कुछ साथियों को बुलाकर उसकी पत्नी के सामने सुबोध मंडल की पिटाई कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सुबोध मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित