नयी दिल्ली , जून 20 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वैश्विक व्यवस्था की अनिश्चितताओं के बीच सुदृढ़ सैन्य तैयारी बनाए रखने के लिए तकनीकी चुस्ती, रणनीतिक दूरदृष्टि और संस्थागत नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया है।
श्री सिंह ने शनिवार को मेघालय के शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि अपनी शर्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ही कुंजी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।"रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध की निरंतर बदलती प्रकृति में मिश्रित खतरे, साइबर चुनौतियाँ, सूचना युद्ध, रसद लचीलापन, आपूर्ति शृंखला सुरक्षा और ड्रोन अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व बनकर उभर रहे हैं। ऐसी स्थिति में केवल पारंपरिक तैयारी ही सशस्त्र बलों के लिए पर्याप्त नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित