सुकमा , मई 16 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के आम प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। सुकमा बस स्टैंड के पास 18 मई (सोमवार) से प्रीमियम बैंगनपल्ली आमों की बिक्री शुरू होने जा रही है। इस आम मेले में सीधे बागानों से लाए गए ताजे, रसीले और सुनहरे बैंगनपल्ली आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिनकी प्राकृतिक मिठास और मनमोहक खुशबू गर्मी के इस मौसम में खास आकर्षण बनेगी।

यह पहल जिला प्रशासन की अभिनव योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने पूर्व में किसानों को बैंगनपल्ली आम के पौधे वितरित किए थे, जिनसे तैयार फसल अब बाजार तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में अब इन तैयार आमों को ब्रांडिंग के साथ आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित