सुकमा , अगस्त 15 -- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का प्रदर्शन करने वाले 30 पुलिस जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इन जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
वीरता पदक से सम्मानित जवानों में प्रधान आरक्षक सोडी रामा, प्रधान आरक्षक सोडी अजय, डीएसएफ आरक्षक बोड़डी लक्ष्मैया, डीएसएफ आरक्षक कट्टम मुत्ता, डीएसएफ आरक्षक समल रमेश, डीएसएफ आरक्षक कुहराम रामबाबू, डीएसएफ आरक्षक माड़वी कोसा, आरक्षक पंडा रोहित, आरक्षक वेट्टी छोटे लाल, आरक्षक सोयम जोगा, आरक्षक करतम लिंगा, आरक्षक जयसिंह नाग, आरक्षक राजेन्द्र नाग, आरक्षक रामधर कश्यप, माड़वी गंगा, नरूम दुल्ला, कड़ती रामा, मासन चन्द्रा, मड़कम गंगा, सोडी नरेश, मड़ाकी देवा, माड़वी मुकेश, आरक्षक मड़कम भीमा, कुंजाम पोदिया, वंटटा देवा, सायम राज, डीएसएफ आरक्षक सोयम लच्छो, डीएसएफ आरक्षक माड़वी रमेश, डीएसएफ आरक्षक सरियम रमेश तथा आरक्षक माड़वी कन्ना शामिल हैं।
सुकमा जैसे चुनौतीपूर्ण और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवान लगातार कठिन परिस्थितियों में अभियान संचालित करते हैं। ऐसे अभियानों में दिखाई गई बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाना उनके साहस और समर्पण का सम्मान है।
इन 30 जवानों का सम्मान सुकमा के सुरक्षा बलों के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य जवानों को भी कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित