भुवनेश्वर , सितंबर 17 -- ओडिशा पुलिस ने सुंदरगढ़ जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 सितंबर की रात को हुयी थी, जिसका खुलासा गुरुवार को हुआ।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कुआरमुंडा थाना क्षेत्र के खुकरीबहाल गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक स्थानीय उत्सव से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट की पेशकश की। लड़कियों के बाइक पर बैठने के बाद आरोपी उन्हें पास के एक सुनसान जंगल में ले गए और उनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद आरोपी दोनों पीड़िता को उनके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित