उज्जैन , अगस्त 25 -- मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित श्री कुबेरेश्वरधाम में कावड़ यात्रा के अवसर पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा सीहोर-संत हिरदाराम नगर के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09243 सीहोर-संत हिरदाराम नगर स्पेशल 26 अगस्त को सीहोर से शाम पांच बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09244 संत हिरदाराम नगर-सीहोर स्पेशल 26 अगस्त को संत हिरदाराम नगर से शाम छह बजे रवाना होकर शाम 6.30 बजे सीहोर पहुंचेगी। रेलवे ने कावड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित