रांची , मई 15 -- झारखंड के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, मुख्यालय रांची में को सतर्कता विभाग के तत्वाधान में मानव संसाधन विकास विभाग के उत्खनन विभाग, सीसीएल में संविदा कार्य से संबंधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्खनन विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कार्य से संबंधित एसओपी पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी(सीवीओ) पंकज कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन विभाग) प्रवीण कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास विभाग) मो. फैयाज़ुल हक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (मा.स.) द्वारा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार, महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं महाप्रबंधक (उत्खनन) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ हुई। वहीं कार्यक्रम का स्वागत संबोधन महाप्रबंधक (मा. स.) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी(सीवीओ) पंकज कुमार ने कहा कि यह एसओपी अधिकारियों के व्यावहारिक अनुभवों एवं कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य निष्पादन एवं प्रक्रियाओं के दौरान एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के परियोजना अभियंता (उत्खनन) एवं फोरमैन सहित कुल 60 प्रतिभागियों ने शिरकत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित