सीवान , मई 03 -- बिहार में सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का इनामी अपराधी सोनू यादव मारा गया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। दबिश के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिससे सोनू यादव मारा गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये।
सूत्रों ने बताया कि अपराधी सोनू यादव कई संगीन मामलों में वांछित था। वह जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैयां गांव का निवासी था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित