उज्जैन , जुलाई 07 -- मध्यप्रदेश में उज्जैन शहर के पिपली नाका क्षेत्र में बारिश के कारण जलभराव के बीच सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान तीन कर्मचारी चैंबर में गिर गए। जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने पर सीवरेज लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी चैंबर में गिर गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य कर्मचारी भी नीचे उतरे, लेकिन तीनों जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण चैंबर में ही फंस गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और तीनों कर्मचारियों को बाहर निकाला। अस्पताल में उपचार के दौरान अशोक की मृत्यु हो गई, जबकि गोपाल और रमेश का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों कर्मचारी जेटिंग मशीन के माध्यम से सीवरेज लाइन की सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित