दमिश्क , जुलाई 07 -- सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस समय दो अलग-अलग धमाकों में चार पुलिस कर्मियों सहित 18 लोग घायल हो गये जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के दौरे पर थे।
धमाके के कारण का अभी पता नहीं लग सका है।
समाचार एजेंसी सना ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि ये धमाके राजधानी में पर्यटन मंत्रालय के करीब हुए। ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब फ्रांस के राष्ट्रपति सीरिया का दौरा कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित