अमृतसर , सितंबर 18 -- पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार नशीले पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी विदेशी तस्कर के संपर्क में था और उसके निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे आपूर्ति करता था। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि सीमा पार नशीले पदार्थ तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित