नयी दिल्ली , जून 30 -- सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल को पुन: बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति छह महीने के लिए की गयी है और वह इस साल के अंत तक इस पद पर रहेंगे।
कार्मिक , लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने श्री अग्रवाल को अनुबंध के आधार पर छह माह के लिए पुन: सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
आदेश के अनुसार सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर श्री अग्रवाल की नियुक्ति 01 जुलाई से 31 दिसंबर, 2026 तक प्रभावी मानी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित