चंडीगढ़ , मई 13 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। देश के 22 क्षेत्रों में गुरुग्राम आठवें और पंचकूला 12वें स्थान पर रहा। गुरुग्राम क्षेत्र का परिणाम 88.45 प्रतिशत, पंचकूला क्षेत्र का परिणाम 85.73 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस वर्ष छात्रों-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 3.19 प्रतिशत गिरा जो पिछले वर्ष के 88.39 फीसदी से घटकर 85.20 फीसदी रहा। बोर्ड ने पहली बार 10वीं के रिजल्ट के बाद 12वीं का परिणाम जारी किया। पंचकूला क्षेत्र में 74,723 छात्रों ने परीक्षा दी। इस रीजन में हरियाणा के 11 जिलों के साथ हिमाचल प्रदेश के स्कूल भी शामिल हैं।

सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित