नयी दिल्ली , अक्टूबर 21 -- कांग्रेस ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में अनियमितताओं का खुलासा होने के पांच महीने बाद भी आरोपी कंपनी कोएमपीटी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर हैरानी जताई है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सीबीएसई ने गत एक जून को कंपनी पर जुर्माना लगाने की बात कही थी लेकिन अब तक न तो कोई दंडात्मक आदेश जारी हुआ है और न ही जुर्माना लगाया गया है। उनका कहना था कि आश्चर्य की बात यह है कि सीबीएसई में अनियमितता का खुलासा होने के पांच माह बीत गये हैं लेकिन दंडात्मक कार्रवाई को लेकर अब तक कुछ नहीं हुआ है।

श्री रमेश ने कहा कि मीडिया की एक प्रमुख रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के खिलाफ अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले आई रिपोर्टों में बताया गया था कि ओएसएम की निविदा से काम पूरा करने में विफल रहने वाले विक्रेताओं को काली सूची में डालने संबंधी शर्त हटा दी गई थी। इसके कुछ महीने बाद ही कोएमपीटी को 38 करोड़ रुपये से अधिक का ठेका दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित