नयी दिल्ली , अप्रैल 15 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही परीक्षा देने वाले 25 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया ।
बुधवार शाम 4 बजे उमंग और डिजिलॉकर सहित सभी सरकारी पोर्टल सक्रिय हो गए और एक फ्लैश संदेश के जरिए परिणामों की घोषणा की गई। सीबीएसई की नयी द्वि-बोर्ड प्रणाली के तहत, इस बार कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल के बजाय मई की शुरुआत में आने की उम्मीद थी, लेकिन बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र को सुव्यवस्थित करते हुए परिणाम जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित