नयी दिल्ली , जुलाई 02 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष लोखंडे प्रशांत सीताराम का गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तबादला कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके स्थानांतरण को मंजूरी प्रदान कर दी है।

इस संबंध में जारी कार्यकारी आदेश में कहा गया है कि एगमट कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सीताराम को पिछले महीने ही सीबीएसई का अध्यक्ष बनाया गया था।

आदेश में बताया गया है कि श्री सीताराम के पास सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी होगा। वह इस पर स्थायी नियुक्ति होने तक यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए अपनायी गयी ओएसएम (ऑन स्क्रीन मार्किंग) प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बाद पिछले महीने तत्कालीन अध्यक्ष राहुल सिंह की जगह श्री सीताराम को सीबीएसई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। साथ ही सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता को भी पद से हटा दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित